Hello Ka Matlab Kya Hota Hai – Hello का मतलब क्या होता है ?

Hello Ka Matlab Kya Hota Hai | Hello meaning in Hindi :- आपने अक्सर देखा होगा, कि जब कोई भी व्यक्ति फोन उठाता है, तो सबसे पहला शब्द ” हेलो ” बोलता है या फिर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ” हेलो ” शब्द का उपयोग किया जाता है।

 मगर क्या आपको मालूम है, कि हेलो शब्द का मतलब क्या होता है और हेलो शब्द कब बोला जाता है ? अगर आपका जवाब ना है और आप हेलो शब्द से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़े।


हेलो का मतलब क्या होता है ? – Hello Ka Matlab Kya Hota Hai

हेलो का हिंदी में अर्थ “ नमस्ते ” होता है। हेलो शब्द के अन्य अर्थ “ सलाम और नमस्कार ” भी होते है।

हेलो शब्द का प्रयोग हम आम भाषा में और हर रोज करते हैं। बहुत से लोगों को लगता है, कि हेलो हिंदी का शब्द है परंतु यह सत्य नहीं है। हेलो इंग्लिश भाषा का शब्द है, जिस का हिंदी में अर्थ नमस्ते होता है।

आज के समय में हेलो word इतना use to हो चुका है, कि चाहे पढ़े-लिखे लोग हो या बिना पढ़े हुए लोग, सभी इसका उपयोग करते हैं।

जब भी हम किसी व्यक्ति को फोन कॉल करते है, तो सामने से वह भी हमें हेलो कहता है और हम भी उसे हेलो कहते हैं। यह केवल फोन पर बातचीत करने का एक जरिया ही नहीं है, बल्कि यह फोन की शुरुआत में किए जाने वाला अभिनंदन है, यानी कि नमस्ते।

हेलो एक तरह का अभिनंदन करने का भाव है। यह स्वागत की अभिव्यक्ति दर्शाता है।


हेलो शब्द का प्रयोग कब किया जाता है ?

हेलो शब्द एक प्रसिद्ध शब्द है, किसी भी व्यक्ति से बातचीत करने के लिए सबसे पहले उसे हेलो जरूर कहते हैं। हेलो सबसे अधिक बोले जाने वाले शब्दों में से एक है।

जब भी हम किसी व्यक्ति से मिले, चाहे वह व्यक्ति पहचान का है या फिर अनजान है, और आप उससे बातचीत शुरू करना चाहते हैं, तो आप हेलो शब्द का प्रयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा हेलो शब्द का प्रयोग किसी व्यक्ति को आवाज लगाने के लिए अर्थात पुकारने के लिए या फिर किसी भी परिस्थिति में किया जा सकता है।

मोबाइल फोन पर कॉल के दौरान बातचीत स्टार्ट करने के लिए भी हेलो शब्द का प्रयोग किया जाता है।


हेलो शब्द कैसे बना ?

हेलो शब्द का बोलबाला ब्रिटिश राज के समय से है। हेलो शब्द अंग्रेजी शासन के समय से अधिकतर प्रयोग में लाया जाने लगा था। हेलो शब्द अंग्रेजी के hell शब्द से बना होता है और अंग्रेजी में hell का अर्थ नरक होता है।

बीसवीं सदी वह सदी है, जिस समय भारत के साथ-साथ अंग्रेजों ने दुनिया के अन्य देशों पर भी अपना शासन जमा रखा था। वह भारत के साथ-साथ अन्य भी कुछ देशों की सरकार को चलाते थे।

अंग्रेजो का शासन इतना फैला हुआ था, कि उनके द्वारा राज की जाने वाली किसी देश में दिन होता, तो किसी देश में रात होती थी और इसी कारण से यह कहा जाता है, कि ब्रिटिश राज वाले देशों में सूर्य कभी भी नहीं ढूंढता है।

अंग्रेज बहुत शक्तिशाली हुआ करते थे और इसी ताकत के गुरुर की वजह से वह खुद को सर्वश्रेष्ठ मानते थे। हम सभी ने इतिहास से यह जाना है, कि अंग्रेजों ने किस प्रकार से सभी देशों के लोगों को गुलाम बना कर रखा था और उनके साथ किस प्रकार से बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे और उनका शोषण करते थे।

अंग्रेजों की सोच यह थी, कि हम साफ-सुथरे और अच्छे शिष्टता वाले लोग हैं। हम ही राजा हैं और हमारे लिए ही स्वर्ग बना है। गुलाम बनाए हुए देश के लोगों के लिए वह सोचते थे, कि इन लोगों के लिए ईश्वर ने नर्क बनाया हुआ है। यानी कि hell ही इनकी सही जगह है।

अंग्रेज गुलाम लोगों को उनके नाम से पुकारना तक भी मुनासिब नहीं समझते थे, इसीलिए वह लोगों को हेलो नाम से पुकारना शुरू कर दिया। उस समय अंग्रेजी भाषा का प्रचलन नहीं था, तो लोग यह भी नहीं जानते थे कि उन्हें क्यों hello शब्द का इस्तेमाल करके पुकारा जा रहा है।

उन्हें हेलो वर्ड का अर्थ पता नहीं था। वह नहीं जानते थे, कि अंग्रेज उन्हें गाली देकर पुकार रहे हैं। बस यही वह दौर था जब हेलो शब्द का इस्तेमाल अत्यधिक किया जाने लगा और इसका प्रयोग बढ़ता ही गया और आज भी इसका प्रयोग किया जाता है।


Hello शब्द के प्रचलन के बारे में अन्य कथन

टेलीफोन का आविष्कार अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने किया था। कुछ लोगों का मानना है, कि जब उन्होंने अपनी पहली कॉल की तो वह उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड Margaret Hello को किया था।

वह अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार से हेलो बुलाते थे, तो उन्होंने पहली बार कॉल करते हुए सबसे पहला शब्द हेलो यूज़ किया था और इसीलिए तब से लेकर आज तक फोन करते समय या कॉल रिसीव करते समय हेलो कहा जाता है।

वहीं कुछ लोगों का मानना है, कि थॉमस एडिसन जो के American inventor थे। उन्होंने सबसे पहले कॉल करते हुए हेलो बोला था। पहले कॉल करते हुए are you there ? शब्द का प्रयोग किया जाता था परंतु यह लंबा होने की वजह से हर बार प्रयोग करने के लिए कठिन था, तो इसीलिए उन्होंने हेलो बोलने का प्रस्ताव रखा, क्योंकि hello शब्द छोटा था और आसानी से समझा जा सकता था।


Hello शब्द का समानर्थी

हेलो की जगह पर आप Hi शब्द का भी उपयोग कर सकते हैं। Hi शब्द का अर्थ भी हेलो शब्द के समान ही होता है | यानी कि नमस्कार या नमस्ते। Hi शब्द को बातचीत शुरू करने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।


FAQ,S :-

Q.1 Hello को इस्लाम मे क्या कहते है ?

Ans. Hello को इस्लाम मे Assalamu Alaikum कहते है।

Q.2 इंग्लिश में हेलो को क्या बोलते हैं ?

Ans. इंग्लिश में हेलो को Hello ही बोलते है।

Q.3 हेलो का जवाब कैसे दें ?

Ans. हेलो का जवाब hello कैसे हो कह कर दे सकते है।

Q.4 हाय और हेलो में क्या अंतर है ?

Ans. हाय और हेलो में कुछ अंतर  नही है।

Q.5 Hello meaning in Tamil

Ans. Hello का meaning Tamil में होता है " வணக்கம் "।

अंतिम शब्द :-

दोस्तों उम्मीद करता हूं, कि आपको मेरा यह लेख बेहद पसंद आया होगा और आप इस लेख के मदद Hello का मतलब ( Hello Ka Matlab Kya Hota Hai जान चुके होंगे।

अगर आपको इस लेख में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत होती है, तो आप हमारे दिए गए comment box में जरूर मैसेज करें हम आपके समस्याओं का हल करने की कोशिश अवश्य करेंगे।


Read More :-

Leave a Comment