Bonafide Certificate Meaning in Hindi – बोनाफाइड सर्टिफिकेट का मतलब क्या है ?

आज हम यहां Bonafide certificate meaning in Hindi ( बोनाफाइड सर्टिफिकेट का मतलब क्या है ? ) के बारे बात करने वाले है।

आपको बता दें, कि यह एक प्रमाण पत्र होता है, जिसकी आवश्यकता खास तौर पर स्कूल कॉलेज आदि में पढ़ने वाले छात्रों को पड़ती है।

लेकिन क्या आप जानते है, कि Bonafide certificate कैसे बनाए जाते हैं ? नहीं ना ! यही वजह है, कि आज हम यहां इस लेख के माध्यम से आपको Bonafide certificate से संबंधित हर तरह की जानकारी देंगे। जैसे Bonafide certificate बनाने के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट और ऑनलाइन Bonafide certificate कैसे बनाएं आदि।


Bonafide certificate meaning in Hindi

Bonafide certificate अंग्रेजी के 2 शब्दों bona-fide से मिलकर बना है। जिसका मतलब होता है, सत्य रूप से। Bonafide certificate का Hindi मतलब होता है ‘वास्तविक प्रमाण पत्र’ इस प्रमाण पत्र के माध्यम से एक व्यक्ति या संस्था के निवास के बारे में सत्य जानकारी दी जाती है।

इस प्रमाण पत्र का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है, जैसे कि शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश के लिए, विभिन्न नौकरियों के लिए या किसी अन्य उद्देश्यों के लिए।


Bonafide certificate क्या है ?

Bonafide certificate एक प्रमाण पत्र होता है, जिससे किसी व्यक्ति या संस्था के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके  माध्यम से इस बात की पुष्टि की जाती है, कि आप जिस राज्य या क्षेत्र में में रहते हैं वहां के निवासी है या नहीं।

इसके अलावा Bonafide certificate के जरिए यह भी पता किया जाता है, कि जहां आप रहते हैं वहां पर आपका खुद का घर है या नहीं। Bonafide certificate को मूल रूप से निवास पत्र या बेसिक एड्रेस प्रूफ भी कहा जाता है।

इस certificate की आवश्यकता अधिकतर छात्रों को होती है, जो एक राज्य से दूसरे राज्य में जाकर पढ़ाई करते हैं और वही के संस्था या इंस्टिट्यूट से स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करते हैं।

यह प्रमाण पत्र विभिन्न उद्देश्यों के लिए जारी किया जाता है, जैसे कि शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश के लिए, कंपटीशन एग्जाम के फॉर्म भरते समय और इसके अलावा  बैंक खाता खोलने, व्यक्ति के नौकरी प्राप्त करने, स्कॉलरशिप भरने या अन्य कई उद्देश्यों के लिए Bonafide certificate की आवश्यकता होती है।


Bonafide certificate बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज

Bonafide certificate बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिसे आप को Bonafide certificate apply करते समय attached करना होता है।

इन दस्तावेजों के बगैर आप Bonafide certificate apply नहीं कर सकते हैं। Bonafide certificate बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज इस तरह से हैं। जैसे कि :-

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र

Bonafide certificate कैसे बनाए ?

Bonafide certificate बनाने की दो तरीके हैं, ऑनलाइन और ऑफलाइन। आप दोनों में से किसी भी तरीके से अपना Bonafide certificate बनवा सकते हैं।

हालांकि वर्तमान समय में ऑनलाइन Bonafide certificate बनाने का चलन ही सबसे ज्यादा है, लोग आज के समय में ऑनलाइन प्रक्रिया से ही जल्दी और आसानी से Bonafide certificate बना लेते हैं। परंतु हम यहां नीचे दोनों ही तरीकों के बारे में आपको जानकारी देंगे।

  • Online प्रक्रिया

ऑनलाइन मेथड से बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनाने के लिए नीचे बताए गए steps को ध्यानपूर्वक फॉलो करें :-

Step 1 :- ऑनलाइन बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने सिस्टम के किसी भी ब्राउज़र को ओपन करना है और वहां गूगल के सर्च बार में अपने राज्य की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है।

Step 2 :- अब आपको अपना SSO अकाउंट बना लेना है और फिर उसी अकाउंट से लॉगइन करना है।

Step 3 :- Login करने के बाद स्क्रीन पर आपको ईमित्र न्यू (e-Mitra new) का एक विकल्प दिखाई देगा, आपको उस विकल्प पर क्लिक करना है। 

Step 4 :- अब आपके सामने एक डैशबोर्ड ओपन होगा जहां कई services के ऑपरेशंस दिखाई देंगे,  आप जिस का चुनाव करना चाहते हैं उस पर सेलेक्ट करें।

Step 5 :- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको सर्च का एक विकल्प दिखाई देगा, वहां आप Bonafide certificate लिखकर सर्च करें।

Step 6 :- अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए वहां अपना ईमित्र रजिस्ट्रेशन नंबर और आधार कार्ड नंबर एंटर करें।

Step 7 :- इतना करते आपके सामने प्रोफाइल पेज ओपन होगा। अब उस प्रोफाइल पेज पर आप अपनी सारी डिटेल्स इंटर करके नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दें।

Step 8 :- इतना करते ही आपके सामने एक आवेदन फॉर्म ओपन होगा। जहां पूछी गई तमाम जानकारी इंटर करने के बाद फोटो और डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें और फाइनल submit कर दें।

Step 9 :- Submit पर क्लिक करते ही आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको एप्लीकेशन नंबर दिखाई देगा जिसे सुरक्षित तौर पर save कर ले।

Final :- सबमिट करते ही वहां दिए गए फोन नंबर पर एक  नोटिफिकेशन आ जाएगा कि आपका फॉर्म सफलतापूर्वक submit  हो गया है।

  • Offline प्रक्रिया

Bonafide certificate ऑफलाइन बनाने के लिए आपको ऑनलाइन की तुलना में ज्यादा समय लगेगा और आपको थोड़ी भागदौड़ भी करनी होगी।

Step 1 :- ऑफलाइन Bonafide certificate बनाने के लिए आपको सबसे पहले जिले की तहसील में जाना होगा।

Step 2 :- वहां से आपको बोनाफाइड सर्टिफिकेट के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा।

Step 3 :- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही-सही एंटर करें। और फिर फॉर्म में सरकारी टिकट लगवाएं जो तहसील से ही आपको मिलती है।

Step 4 :- अब जरूरी डाक्यूमेंट्स और फोटोस जेरॉक्स कर के आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करें और तहसील में जमा करवा दें।

Step 5 :- आवेदन फॉर्म जमा करने की 10 से 15 दिनों के अंतर्गत आपका बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनकर तैयार हो जाएगा,  जिसे आप दोबारा तहसील जाकर ले सकते हैं।


Bonafide certificate कितने समय तक मान्य रहता है ?

Bonafide certificate बनकर तैयार होने के बाद 3 महीनों के लिए यह मान्य रहता है। यानी कि बोनाफाइड सर्टिफिकेट का समय तकरीबन 3 महीनों तक रहता है। 3 महीने बाद इसकी कोई वैल्यू नहीं होती है। 

यानी कि Bonafide certificate की validity या समय खत्म हो जाने के बाद आप इस सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कहीं भी किसी भी परिस्थिति में नहीं कर सकते हैं।

आपको बता दें, कि ऑनलाइन चेक Bonafide certificate बनाने में 7 दिनों का समय लगता है, इसीलिए जल्दबाजी के समय लोग ऑनलाइन ही Bonafide certificate  बनवाया के लिए अप्लाई करते हैं, ताकि जल्द से जल्द सैटिफिकेट बनकर तैयार हो जाए।


FAQ’S :-

Q1. Bonafide certificate कितने  समय तक के लिए मान्य होता है ?

Ans - Bonafide certificate बनने के बाद इसकी वैलिडिटी तकरीबन 3 महीने तक रहती है।

Q2. Bonafide certificate बनाने में कितने पैसे लगते हैं ?

Ans - Bonafide certificate मुफ्त में बनता है, यानी इसे बनाने के किसी भी तरह की भुगतान 
करने की जरूरत नहीं होती।

Q3. Bonafide certificate का क्या मतलब होता है ? – Bonafide Certificate Meaning in Hindi

Ans - Bonafide certificate एक प्रमाण पत्र है, जिसे निवास प्रमाण पत्र भी कहा जाता है।

Q4. Bonafide certificate कैसे बनाया जाता है ?

Ans - Bonafide certificate आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से बना सकते हैं।

निष्कर्ष :-

आज का यह लेख Bonafide certificate meaning in Hindi ( बोनाफाइड सर्टिफिकेट का मतलब क्या है ? ) यहीं पर समाप्त होता है।

आज के इस लेख में हमने Bonafide certificate क्या होता है और इसे कैसे बनाया जाता है ? के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।

उम्मीद करते हैं, यहां दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। हालांकि इसके बावजूद यदि आपको यह जानकारी अच्छी तरह से समझ ना आई हो या इस विषय से संबंधित और अधिक जानकारी चाहिए हो, तो कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं। लेकिन यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूले।


Read Also :-

Leave a Comment